CBEO ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की
CBEO ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़) Tibbi News: मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) श्री शैलेन्द्र कुमार ने सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 3ssw का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, स्वच्छता एवं अन्य विद्यालयीय व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
CBEO ने कक्षा-कक्षों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनके शैक्षणिक स्तर एवं विषय संबंधी जानकारी का जायजा लिया। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षकों द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों को देखकर उन्होंने विद्यालय परिवार की प्रशंसा एवं हौसला-अफजाई की।
निरीक्षण के दौरान CBEO ने विद्यालय की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं एवं शिक्षकों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के समर्पित प्रयासों से विद्यार्थियों में सीखने की रुचि एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा मिलता है। विद्यालय की व्यवस्थाओं से संतुष्ट CBEO ने संस्था प्रधान एवं समस्त स्टाफ को इसी प्रकार निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर संस्था प्रधान श्री रछपाल सिंह समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार ने CBEO द्वारा की गई सराहना को अपने लिए प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।