Body Donation: श्रीगुरूसर मोडिया ब्लॉक की कमलेश चावला इन्सां बनीं सातवीं देहदानी

Published On

Body Donation: गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। ब्लॉक श्रीगुरूसर मोडिया की मण्डी बींझबायला निवासी अमरचंद चावला इन्सां की धर्मपत्नी कमलेश इन्सां ब्लॉक श्री गुरूसरमोडिया की 24वीं व बीझंबायला की सातवीं देहदानी बन गयी। डेरा सच्चा सौदा से जुडी कमलेश इन्सां मरणोपरांत अपनी देह दान करके मानवता भलाई कार्यों की मिसाल बन गयी। परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन रहनुमाई में चलाए जा रहे 175 मानवता भलाई कार्यों के तहत अमर सेवा मुहिम के तहत सचखण्डवासी कमलेश इन्सां का चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान किया। Shri Gurusar Modia News

उनकी देह मेडिकल कार्यों में शोध हेतु मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज मुजफ्फरनगर को दान कर दी गई। देहदान करने के लिए परिजनों, रिश्तेदारों, संबंधियों सहित डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादारों सदस्य, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन के सेवादार शामिल रहे। फूलोें से सजी एम्बुलेंस पर उनकी अंतिम यात्रा निकाली गयी। अंतिम यात्रा के दौरान सेवादारों ने ‘कमलेश रानी इन्सां अमर रहे’,’शरीर दान महादान’, ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’, ‘जब तक सूरज चाँद रहेगा कमलेश रानी इन्सां का नाम रहेगा के गगनभेदी नारों से आसमान गुजांयमान कर दिया।

‘बेटा-बेटी एक समान’ मुहिम के तहत पुत्रवधू ने दिया अर्थी को कंधा

इससे पूर्व अंतिम विदाई के दौरान देहदानी कमलेश रानी इन्सां की अर्थी को पवित्र नारा लगाकर विनती का शब्द बोलकर ‘बेटा-बेटी एक समान’ मुहिम के तहत पुत्रवधू ऋतु चावला, पूजा चावला भतीजे प्रवीण चावला इन्सां, राजू चावला, पौत्र तरूण चावला ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। इस मौके डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार सोहन सिंह इन्सां, गुरनाम सिंह इन्सां, श्योप्रकाश सहारण, मनोहर लाल गोदारा इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन से संजीव इन्सां, अमरजीत सिंह इन्सां, कृष्ण लाल इन्सां, अमर इन्सां, विक्की इन्सां, कलवन्त इन्सां, मास्टर अशोक सोनी इन्सां, बबलू इन्सां, मनोहर लाल इन्सां, दलीप इन्सां, मनजीत सिंह इन्सां, रणजीत सिंह इन्सां सहित काफी तादाद में रिश्तेदार, ग्रामवासीयों साध-संगत ने दिवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। Shri Gurusar Modia News

शोकमयी नामचर्चा 2 अप्रैल को

शरीरदानी कमलेश रानी इन्सां के नमित शोकमयी नामचर्चा का आयोजन कल 2 अप्रैल गुरूवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नूर पैलेस (गुरूद्वारा साहिब के सामने) किया जाएगा। Shri Gurusar Modia News

About The Author

Related Posts