IMD Weather Alert Today: इस दिन से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, होगी तेज आंधी-बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

IMD Weather Alert Today: चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज से ही हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इसके दो दिन बाद यानी 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हुई। सिक्किम, पश्चिमी असम, तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। Weather Today

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में 14 से 16 मार्च तक बारिश और आंधी के आसार

झारखंड के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का दौर चला। भारत मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। 13 से 16 मार्च तक भी इन इलाकों में कुछ स्थानों पर ऐसी ही गतिविधियां संभव हैं। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में 14 से 16 मार्च तक बारिश और आंधी के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 से 16 मार्च के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल में 12 मार्च को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी है।

इसी प्रकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15-16 मार्च को बारिश-आंधी संभव है। पश्चिमी राजस्थान में 14 मार्च और पूर्वी राजस्थान में 14-15 मार्च को वर्षा का अनुमान है। पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में गरज-चमक, बिजली चमकने के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में 12 से 16 मार्च तक छिटपुट से मध्यम, कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। किसानों को फसल सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी गई है। Weather Today

About The Author

Related Posts