Kidnapping Case: तीन वर्षीय मासूम के अपहरण के आरोप में सगे भाई-बहन गिरफ्तार, जेल रवाना

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Kidnapping Case: तीन वर्षीय मासूम के अपहरण के आरोप में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सगे भाई-बहन बताए गए है। कोतवाली कैराना पर तीन वर्षीय मासूम के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मंगलवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मासूम के अपहरण की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से अपह्रत बालक को बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता गुलिस्ता व महबूब निवासीगण मोहल्ला इस्लामनगर कस्बा कैराना बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई-बहन बताए गए है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया हांसी अनाज मंडी का दौरा, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

About The Author

Related Posts