ASEAN Summit 2025: डोनाल्ड ट्रंप ने एशियाई दौरे पर मलेशिया से जापान रवाना

Published On

Donald Trump Asian Tour: नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी छह दिवसीय एशियाई यात्रा के दौरान मलेशिया प्रवास पूरा करने के बाद अब जापान के लिए रवाना हो गए हैं। व्हाइट हाउस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रंप ने मलेशिया में आसियान सम्मेलन में भाग लिया और कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ASEAN Summit News

जापान रवाना होने से पहले ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर लिखा, “मैंने मलेशिया से विदाई ली — यह एक अद्भुत और ऊर्जावान देश है। आज प्रमुख व्यापारिक और दुर्लभ धातु (Rare Earth) समझौते पर हस्ताक्षर किए, साथ ही थाईलैंड और कंबोडिया के बीच ऐतिहासिक शांति संधि को भी अंतिम रूप दिया। कोई युद्ध नहीं — लाखों लोगों की जानें बच गईं। यह मेरे लिए गर्व की बात है। अब जापान की ओर प्रस्थान कर रहा हूं।”

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप सोमवार शाम लगभग 5 बजे (स्थानीय समयानुसार) टोक्यो पहुंचेंगे। यहां वे जापानी सम्राट नारुहितो से मुलाकात करेंगे और राजकीय भोज में शामिल होंगे। यह यात्रा विशेष मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में जापान को पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची मिली हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की यह यात्रा उनके कार्यभार संभालने के कुछ ही दिनों बाद हो रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, निवेश और तकनीकी सहयोग को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है।

ट्रंप जापान में तैनात अमेरिकी सैनिकों से भी मिलेंगे और क्षेत्रीय सुरक्षा पर अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे। इसके बाद उनका अगला पड़ाव दक्षिण कोरिया होगा, जहां वे एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। संभावना जताई जा रही है कि सम्मेलन से इतर वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार विवाद (Trade War) की पृष्ठभूमि में अत्यंत अहम मानी जा रही है। ASEAN Summit News

About The Author

Related Posts