सुन्दर दीप स्कूल में धूम-धाम से मना रंगों का पर्व ” होली उत्सव“

Published On

होली रंगों का त्योहार देता है आपसी भाईचारे का संदेश :महेंद्र अग्रवाल

  • हुड़दंग से दूर रहकर प्रेम व सौहार्द के साथ मनाएं होली: इंदु शर्मा

गाजियाबाद (सच कहूँ/ रविंद्र सिंह)। नेशनल हाईवे-9 डासना स्थित सुन्दर दीप वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय के चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल ने किया। होली मिलन समारोह में स्कूली बच्चों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बच्चों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया। होली समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि रंगों का यह त्योहार होली हमे आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें:– भाजपा विधायक का बेटा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

गीले शिकवे मिटाकर प्रेम के साथ खेले होली। प्रिंसिपल इंदु शर्मा ने बताया कि यह पर्व बुराइयों पर अच्छाइयों का रंग चढ़ता है।लोग खुले मन से एक दूसरे से गले मिलते हैं। उन्होंने बच्चों को हुड़दंग से दूर रहकर प्रेम व सौहार्द के साथ होली मनाने की बात कही। रंगों के त्योहार होली पर आपसी भाईचारे का संदेश दें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts