पति की हरकतों का विरोध करने पर विवाहिता का गला घोंटने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विवाहिता की हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विवाहिता ने अवैध सम्बन्धों का विरोध करने पर पति व सास-ससुर समेत सुसराल पक्ष के नौ लोगो के खिलाफ जान से मारने की नीयत से दुपट्टे से गला घोंटने, मारपीट व गाली-गलौच करने का आरोप लगाते हुए अभियोग पंजीकृत कराया है। कस्बे के मोहल्ला आलदरम्यान इकरामपुरा निवासी विवाहिता शबाना ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसका विवाह 16 नवम्बर 2024 को मुशाहिद निवासी खालसा पट्टी निकट लोहार वाली मस्जिद, सूजडू थाना खालापार जिला मुजफ्फरनगर के साथ हुआ था। उसके पिता जमीर अहमद नगर पालिका परिषद कैराना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।

पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में सभी आवश्यक सामान दिया था। शादी के कुछ दिन बाद तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा, परन्तु बाद में पता चला कि उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध सम्बन्ध है। आरोप है कि अवैध सम्बन्धों का विरोध करने पर उसका पति मुशाहिद उसके साथ में मारपीट व गाली-गलौच करने लगा। इस बारे में जब उसने अपनी सास आसमा व ससुर नासिर व जेठ सद्दाम व आरिफ को बताया तो वह सभी गुस्सा होकर कहने लगे कि तुम चुप रहो, घर की बात घर में रहने दो, नही तो हमारी बदनामी होगी। वह इस मामले को जबरदस्ती दबाने की कोशिश करने लगे, लेकिन वह हमेशा इसका विरोध करती रही। उसके पति की यह हरकतें लगातार बढ़ती रही। फिर उसने यह बात अपने मायके वालो को बताई।

इस पर उसके पति व सुसराल वालों ने माफी-तलाफी करके कहा कि आईन्दा ऐसी गलती नही होगी। परंतु फिर भी उसके पति की हरकते नही सुधरी। विगत 11 मई को वह अपने पति का फोन देख रही थी, जिसमें उसने पति के किसी महिला से अवैध सम्बन्धों के सबूत देखे। इस बाबत उसने पति से पूछा तो वह आग-बबूला हो गया और गाली-गलौच करके घर से बाहर चला गया। रात में वह अपने कमरे में बैठी हुई थी, तभी पति मुशाहिद व ससुस नासिर, सास आसमा व जेठ आरिफ व सद्दाम, देवर आलिम व सबील, ननद रेशमा व जेठानी आसमा इकट्ठा होकर वहां पर आये और उसे बंधक बनाकर गाली-गलौच व मारपीट करने लगे।

कहने लगे कि तूने हमारा जीना हराम कर रखा है। आज तेरा काम-तमाम करते है। इसके बाद सभी एक राय होकर जान से मारने की नीयत से गले में दुपट्टा डालकर उसका गला घोटने लगे। आरोपियों के हमले में वह मरणासन्न हो गई। इसके बाद, आरोपी उसे कमरे में अकेला छोडकर चले गए। होश में आने पर उसने सारी घटना फोन पर अपने मायके वालो को बताई। अगले दिन मायके वाले उसे लेने ससुराल पहुँचे तो उपरोक्त लोगो ने उनके साथ भी गाली-गलौच व मारपीट की। धमकी देते हुए कहा कि इसे यहां से ले जाओ नहीं तो तुम्हें और तुम्हारी लडकी को जान से मार देंगे। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से अपने घर आये है। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है।

Crime

About The Author

Related Posts