कुटुम्ब प्रबोधन की पुरोहित एवं कथावाचक बैठक आयोजित

प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि की पुरोहित और कथावाचक बैठक आयोजित

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: बुधवार को कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि की पुरोहित और कथावाचक बैठक आयोजित की गई, जिसका संचालन सह-जिला संयोजक शुभम ने किया। बैठक में शामली जिले के सभी नगर और खंडों से पुरोहितों ने सहभाग किया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सह प्रांत संयोजक बालकृष्ण रहें। इससे पूर्व, भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्चन करके बैठक का शुभारंभ किया गया।

मुख्य वक्ता ने पुरोहितों और कथावाचकों को परिवारों को संस्कारित करने पर जोर दिया। साथ ही, परिवारों में जन्मदिवस और अन्य मांगलिक कार्यक्रम तिथि के अनुरूप मनाने हेतु आग्रह किया। मोबाइल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा परिवारों के एकीकरण हेतु भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सुदेश आर्य, मांगेराम, आलोक गर्ग, सुरेशपाल, सत्संगी, राजीव, विजय, प्रीतम, कमल, अमन, सोमपाल आदि मौजूद रहें।

Kairana News (5)

About The Author

Related Posts