राहुल पहुंचे अमेठी, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

Published On

अमेठी। निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अमेठी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कांंग्रेस के गढ़ में देश की सबसे पुरानी पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा की। अमेठी पहुंचने से पहले, गांधी का बुधवार सुबह नई दिल्ली से लगभग दस बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया। हालांकि, इस बार हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए कम सख्या में कार्यकर्ता पहुचे थे।

कई वरिष्ठ नेता मौजूद नही थे। पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे विनोद मिश्रा, वीरेंद्र मदान, सर्बजीत सिंह मक्कड़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए लखनऊ अमौसी हवाई अड्डे पर मौजूद थे। इस अवसर पर लगभग 50 कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता भी गेट के बाहर मौजूद थे जहाँ उन्होंने ‘राहुल गाँधी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है’ के नारे लगाए।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts