राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Published On

सुमन बेरी बने नए उपाध्यक्ष

नई दिल्ली (एजेंसी)। नीति आयोग के उपाध्यक्ष (वीसी) राजीव कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने समय से पहले ही इस्तीफा दिया है, लेकिन इसके पीछे का कारण अभी साफ नहीं है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने डॉ. सुमन के बेरी को नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने जारी अपने पत्र में कहा कि एसीसी ने राजीव कुमार के इस्तीफे को मंजूरी दे दी है और कुमार को 30 अप्रैल से कार्यमुक्त किया जाएगा। राजीव कुमार को पांच साल पहले अरविंद पनगढ़िया की जगह नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts