अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक का हुआ सफल आयोजन

प्रधान संगठन की बैठक में बड़ा निर्णय, रमाबाई अंबेडकर पार्क में होगा महासम्मेलन

Published On

बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: रविवार को जाड़ौल स्थित टीवीएसजी फार्म हाउस पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में विकास खण्ड जहाँगीराबाद के समस्त ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष प्रधान चौधरी जगमाल सिंह मावई ब्लॉक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह महासचिव डॉ अजीत सिंह उपाध्यक्ष बब्लू प्रधान जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह लोधी सचिव विक्रम सिंह उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह सहित अन्य सभी प्रधानों ने मुख्यमंत्री को एक पत्र प्रेसित किया

जिसमें समय पर चुनाव न होने पर प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाये। महासचिव डॉ० अजीत सिंह ने बताया कि अपनी मांग को लेकर दिनांक 20-5-2026 को रमाबाई अंबेडकर पार्क में महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा होने वाले महासम्मेलन में समस्त प्रधान सम्मलित होंगे।

इस अवसर पर-कुशल प्रधान कुरैना,मामचन्द प्रधान,प्रेमसिंह प्रधान,कालीचरन प्रधान, बबली प्रधान,मूलचन्द प्रधान,नरेन्द्र सिंह प्रधान,रूकमणी देवी,अय्यूब प्रधान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Bulandshahr

About The Author

Related Posts