हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पश्चिमी राजस्...

    पश्चिमी राजस्थान में आज तेज अंधड़ आंधी चलने के आसार

    thunderstorm

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों में ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज दिनांक 13 अप्रैल को जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, नागौर, हनुमानगढ़, गंगानगर व चुरू जिलों में दोपहर के बाद मेघगर्जन के साथ तेज अंधड़, अचानक तेज हवाएं 40-50 KMPH चलने व कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश या बूंदाबांदी होने की प्रबल संभावना है। शेष संभागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। कल से इस सिस्टम का असर पूरी तरह समाप्त होगा। वर्तमान में तापमान औसत के आसपास हैं तथा आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य में हीटवेव की संभावना नहीं है। 15 अप्रैल से एक बार पुन: अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here