हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश शहीद सम्मान त...

    शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा हजारों का जनसैलाब: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    Pratap Nagar
    Pratap Nagar शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा हजारों का जनसैलाब: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    प्रताप नगर, सच कहूं न्यूज़ राजेंद्र कुमार। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में मंगलवार को हजारों की संख्या में नागरिकों ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 40 किलोमीटर लम्बी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। विशाल तिरंगा यात्रा प्रताप नगर से शुरू होकर नेशनल हाईवे से होते हुए छछरौली और फिर नेशनल हाईवे से होते हुए बुडिया चौक से जगाधरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों चौक बाजार जगाधरी, प्रकाश चौक, हनुमान गेट, घास मंडी, पंसारी बाजार, खेड़ा बाजार, झंडा चौक, स्कूल, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रोड,बस स्टैंड चौंक, महाराजा अग्रसेन चौक से होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल जगाधरी पर समाप्त हुई। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में निकली यह विशाल तिरंगा यात्रा चारों मंडल प्रताप नगर छछरौली जगाधरी ग्रामीण जगाधरी शहर के विभिन्न गांव का शहरी क्षेत्र से होकर निकल गई जिसमें हजारों की संख्या में नागरिकों ने पूरे जोश से हिस्सा लिया,जगह जगह पर विशाल तिरंगा यात्रा के ऊपर फूलों की वर्षा की गई ,भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गए। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र की विशाल तिरंगा यात्रा की सारी व्यवस्था की देखरेख भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी अपने टीम के साथ स्वयं कर रहे थे जिसकी सभी ने भरपूर प्रशंसा की।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा है कि तिरंगे के बिना देश का अस्तित्व नहीं है।

    तिरंगा देश की एकता का प्रतीक है। तिरंगे के मान सम्मान को लेकर हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्र भक्ति की भावना से ओत प्रोत करेगी। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं दुनिया के हर कोने में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस बार यह विशाल तिरंगा यात्रा पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ेगी व हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहरायेगा। हर घर तिरंगा अभियान देश में इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी लाखों करोड़ों वीरों की शहादत के बाद मिली है। इसको बरकरार रखना हम सब का कर्तव्य है। पूर्व कैबिनेट कंवरपाल ने कहा कि देश का जवान तिरंगे की आन के लिए अपने खून का कतरा-कतरा बहा देता है।

    तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का जोश व जुनून हर जवान को उत्साहित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीर जवानों ने शहादत दी है। उनकी शहादत को देश का हर नागरिक हमेशा याद रखेगा व उनके बलिदान से प्रेरणा लेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूरे देश भर में व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली के मार्गदर्शन में पूरे हरियाणा में आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,अशौक चौधरी बहादुरपुर,जिला महामंत्री प्रवीण खदरी,मुदित बंसल प्रताप नगर, अमित देवघर,गौरव गोयल, प्रियंक शर्मा, कृष्ण खदरी,रामपाल सिंह,प्रभा सागर, कपिल मनीष गर्ग,राजन बल्लेवाला , गुरमीत सिंह,विजयपाल सिंह, विनीत सिंगला,प्रीति जौहर, निश्चल चौधरी,परदुमन सिंह लाड्डी, विरेन्द्र चौधरी, सोनू मांडेवाला, प्रमोद तिम्हो,कंवर सिंह, अभिषेक गुर्जर, सचिन पोसवाल आदि हजारों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन साथ रहे।