हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    त्रिपोली में गोलीबारी में तीन बच्चों की मौत

    crime

    त्रिपोली (एजेंसी)। लीबिया की राजधानी त्रिपोल में अंधाधुंध गोलीबारी में तीन बच्चों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के सूचना सलाहकार अमीन हाशम ने बुधवार को कहा, ‘ त्रिपोली के ऐन जारा में अंधाधुंध गोलाबारी से एक परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकारी बलों और विद्रोही सेनाओं ने त्रिपोली में नागरिकों को निशाना बनाने को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाये है। उल्लेखनीय है विद्रोही सेना शहर पर कब्जा करने और संयुक्त राष्ट्र सर्थित सरकार को गिराने के लिये अप्रैल 2019 से राजधानी और उसके आसपास क्षेत्रों में सैन्य अभियान चला रखा है।

    • लीबिया में गृह युद्ध के कारण हजारों लोगों की मौत हो चुकी है
    • 150000 लोगों ने अपना घरों को छोड़ दिया है।
    • 12 जनवरी को दोनों पक्षों में संघर्ष विराम को लेकर सहमति बनी थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।