हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश लेनदेन के विव...

    लेनदेन के विवाद में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

    Burn the Youth sachkahoon

    भिंड l मध्यप्रदेश के भिंड जिले में आपसी लेनदेन के विवाद में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश (Burn the Youth) करने का मामला सामने आया है। गंभीर रुप से जले युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कोतवाली पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय युवक विजय आदिवासी कबाड़ का काम करता है। उसने अपने एक अन्य साथी से दो हजार रुपए उधार लिए थे। ये राशि उसे कल वापस करनी थी। इसी क्रम में उसका कल शाम आरोपी राणा आदिवासी से विवाद हो गया। आरोपी ने नशे की हालत में पेट्रोल छिड़कर (Burn the Youth) कर माचिस की तीली फेंक दी। आग पकड़ते ही मौके पर मौजूद लोगों ने विजय आदिवासी को बचाने की कोशिश की। उसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

    पुलिस ने गंभीर रुप से घायल विजय आदिवासी के बयान के आधार पर राणा आदिवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

    गरिमा

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here