लुधियाना नगर निगम के कार्यक्रम में हंगामा

मांगों को लेकर रेहड़ी, फड़ी वालों ने किया प्रदर्शन

लुधियाना। (सच कहूँ/रघबीर सिंह) लुधियाना नगर निगम के कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया जब कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजाब कैबिनेट मंत्री निज्जर कार्यक्रम के पहुंचते ही रेहड़ी, फड़ी के हक में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार खिलाफ की नारेबाजी शुरू कर दी। लुधियाना नगर निगम ने आज नव वर्ष के उपलक्ष्य में सुखमिनी साहिब का पाठ आयोजित किया था, जिसमें कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर भी शामिल होने पहुंचे थे लेकिन इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया और आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि निगम उनकी रेहड़ी फड़ी को जबरन बंद करवा रहा है।

यह भी पढ़ें:– अजय बेदी उर्फ संगम का संतोष ट्रॉफी के लिए हुआ चयन

प्रदर्शनकारियों के हक में आए समाजसेवी अमित कुमार ने कहा कि नगर निगम अन्याय कर रहा हैं। नगर निगम रेहड़ी और फड़ी लगाने का लोगों से किराया वसूल करता है लेकिन फिर भी जबरन उनकी रेहड़ियों को जब्त किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने विधायक गुरप्रीत गोगी पर भी राजनीति करने के आरोप लगाए। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे जोनल कमिश्नर ने कहा कि उन्होंने समझाने का प्रयास किया है और उनका जो भी मसला है उसे दूर किया जाएगा। विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि हम गरीब लोगों के पक्ष में हैं और उनकी समस्या को सुलझाया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।