हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एडीजी ने किया...

    एडीजी ने किया राहुल-प्रियंका के विश्राम स्थल का निरीक्षण

    मातहतों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, विश्राम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए युद्धस्तर पर चल रहा कार्य

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कैराना पहुंच रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा के लिए बनाए गए विश्राम स्थल पर होने वाली व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। वही, सुरक्षा के दृष्टिगत एडीजी मेरठ ने विश्राम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें:–हीटर के कारण सपा सेंटर में लगी आग, सफाई कर्मी की मौत

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के चलते राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा आज गुरुवार को कैराना पहुंचेंगे। राहुल व प्रियंका के अलावा यात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा ऊंचागांव में बनाए गए विश्राम स्थल में करीब पांच घंटे आराम किया जाएगा। इसके बाद यात्रा का काफिला कस्बे के कांधला तिराहे से होते हुए यमुना ब्रिज के रास्ते हरियाणा में प्रवेश कर जायेगा। राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा के लिए बनाए जाने वाले विश्राम स्थल को अंतिम रूप देने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। प्रातः आठ बजे तक विश्राम स्थल से जुड़ी समस्त तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।

    भारत जोड़ो यात्रा के करीब साढ़े दस बजे तक ऊंचागांव पहुंचने की संभावना है। उधर, सुरक्षा के दृष्टिगत बुधवार को एडीजी मेरठ राजीव सब्बरवाल ऊंचागांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने कांग्रेस नेताओं के लिए बनाए गए विश्राम स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें यहां तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here