हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home खेल महिला हॉकी: भ...

    महिला हॉकी: भारत ने ब्रिटेन को 2-1 से रौंदा

    Women's Hockey: India beat Britain 2-1

    मार्लाे (एजेंसी)। शर्मिला देवी और गुरजीत कौर के आखिरी क्वार्टर में किए गए गोलों की बदौलत (Women’s Hockey) भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच मैचों की सीरीज़ में धमाकेदार शुरुआत करते हुए ब्रिटेन के खिलाफ 2-1 की जीत अपने नाम कर ली है। इसी के साथ उसने सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच के पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल करने में समर्थ नहीं रही। दोनों ही टीमों ने काफी आक्रामक खेल दिखाया लेकिन बोर्ड पर गोल दर्ज नहीं कर सकीं।

    मैच के दूसरे क्वार्टर में भारत ने काफी नियंत्रण दिखाया और कई पेनल्टी जीतीं। ओपनिंग मिनट में (Women’s Hockey) पेनल्टी पर विपक्षी खिलाड़ी मैडी हिंच ने बचाव कर लिया। इसके बाद ब्रिटेन को मिली पेनल्टी पर भारतीय गोलकीपर सविता ने कमाल का बचाव कर विपक्षी टीम को गोल करने से रोका। मैच का हॉफ मिनट गोल रहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत ने सर्किल में घुसने के कई प्रयास किए।

    • ब्रिटेन का डिफेंस हालांकि काफी मजबूत रहा और भारतीय महिलाएं कोई गोल नहीं कर सकीं।
    • फाइनल क्वार्टर में गोल का सूखा ब्रिटेन ने खत्म किया,
    • एमिली डीफ्रांड ने 46वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
    • भारत ने इसके बाद दबाव बनाए रखा और शर्मिला ने बढ़िया गोल कर 1-1 से स्कोर बराबर करा दिया।
    • मैच के 48 सेकिंड शेष रहते गुरजीत ने पेनल्टी कार्नर को भुनाते हुए विजयी गोल कर भारत को 2-1 से जीत दिला दी।
    • भारत सीरीज़ का दूसरा मैच रविवार को खेलेगा।
    • Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।