हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home खेल महिला हॉकी टी...

    महिला हॉकी टीम ने गरीबों की मदद के लिए जुटाए 20 लाख

    बेंगलुरु (एजेंसी)। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ महामारी के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर गरीब और प्रवासी कामगारों की मदद के लिये भारतीय महिला हॉकी टीम ने 20 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जुटाई है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1000 लोगों के भोजन का प्रबंध करने के लिए यह पहल की थी। (Women’s Hockey Team) टीम ने 18 दिन के फिटनेस चैलेंज को 17 अप्रैल को शुरू किया था और पहले चार दिनों में ही सात लाख रुपये से अधिक की धनराशि जुटा चुकी थी।

    • यह क्राउडफंडिंग 3 मई तक जारी रहनी थी जो पिछले लॉकडाउन का आखिरी दिन था।
    • हालांकि लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

    टीम ने लोगों को ‘20 पुशअप्स और 20 डिप्स’ करने की चुनौती दी थी। चैलेंज तीन मई को समाप्त हुआ। देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर टीम ने औपचारिक हॉकी प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया है और इस समय का बेहतर उपयोग खिलाड़ी अपने खेल और उन क्षेत्रों पर आत्मनिरीक्षण करने के लिए कर रहे थीं जिनमें सुधार की गुंजाइश है।

    • महिला टीम ने कुल 20,01,130 रुपये की राशि जुटाई है।
    • कप्तान रानी और उपकप्तान सविता ने इस पहल को समर्थन देने के लिए लोगों का धन्यवाद किया है।
    • हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने महिला टीम को इस शानदार पहल के लिए बधाई दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।