विश्व फोटोग्राफी दिवस : आइयें जानें, दुनिया की पहली सेल्फी कब ली गई…

जानें, क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी डे…

नई दिल्ली (एजेंसी)। आज विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। विश्व फोटोग्राफी दिवस फोटोग्राफी की कला, शिल्प, विज्ञान और इतिहास का एक वार्षिक, विश्वव्यापी उत्सव है। यह सबसे महत्वपूर्ण कला के रूपों में से एक है। फोटोग्राफी किसी की भावनाओं और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति को व्यक्त करने का एक साधन है।

फोटोग्राफी डे का इतिहास

आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे कि फोटोग्राफी दिवस क्यों मनाया जाता है और इसकी शुरूआत कब हुई थी। आईयें आपको बताते हैं कि इसकी शुरूआत कब हुई थी। विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाने की शुरूआत 9 जनवरी, 1839 को फ्रांस में हुई थी। फ्रांस के जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने इसका आविष्कार किया था। इसके बाद 19 अगस्त, 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की घोषणा की और उसका पेटेंट हासिल किया। यही वो दिन है, जिसे हमेशा याद रखने के लिए हर साल 19 अगस्त को ‘वर्ल्ड फोटोग्राफी डे’ यानी ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ मनाया जाता है।

Shimla

फोटोग्राफी डे का महत्व

विश्व फोटोग्राफी दिवस सिर्फ उन्हीं लोगों को याद करने के लिए नहीं मनाया जाता है, जिन्होंने फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि यह फोटोग्राफी के क्षेत्र में लोगों को आने के लिए प्रोत्साहित भी करता है और अपना कौशल दिखाने के लिए प्रेरित करता है।

दुनिया की पहली सेल्फी 182 साल पहले …

आप 21वीं शताब्दी चल रही है। मोबाइल और तकनीकि का युग है लेकिन आपको पता है कि आज से 182 साल पहले सेल्फी ले ली थी। जी हां! यह वर्ष 1839 में अमेरिका के रॉबर्ट कॉर्नेलियस ने दुनिया की पहली सेल्फी क्लिक की थी। हालांकि उस समय सेल्फी क्या होती है कोई नहीं जानता था। यह फोटो आज भी यूनाइटेड स्टेट लाइब्रेरी आॅफ कांग्रेस प्रिंट में सहेज कर रखी गई है।

सरसा। शाह सतनाम जी धाम के नजदीक आसमान में उमड़े बादलों का मनमोहक दृश्य। बारिश के बाद पेड़-पौधों सहित प्रकृति का निखरा हुआ रूप नजर आया। वहीं स्वच्छ वायु भी आमजन को सुखद अहसास करवा रही है। छाया : सुशील कुमार

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।