जेईई मेन में हासिल की 95.50 पर्सेंटाइल | Sirsa News
JEE Main Result 2026: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा के छात्र यशवर्धन इन्सां (नॉन मेडिकल) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन जनवरी 2026 सत्र में 95.50 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जनवरी 2026 सत्र के दौरान पूरे भारत से करीब 13 लाख 4 हजार 653 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इनमें शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का होनहार विद्यार्थी यशवर्धन इन्सां भी शामिल था, जिसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.50 पर्सेंटाइल हासिल की। Sirsa News
यशवर्धन इन्सां कक्षा नौवीं से ही शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा का विद्यार्थी रहा है। उसकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, मैडम हिमानी इन्सां, स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां, उप-प्रधानाचार्य विपिन इन्सां, एकेडमिक को-आॅर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह सहित समस्त स्टाफ ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यशवर्धन इन्सां ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आशीर्वाद, स्कूल प्रबंधन के मार्गदर्शन तथा शिक्षकों की मेहनत को दिया है। Sirsa News















