2023 Uttar Pradesh municipal elections: हॉट सिटी में 12 महापौर प्रत्याशी मैदान में 

Ghaziabad (सच कहूँ /रविंद्र सिंह )। नामांकन के  आखिरी दिन निकाय चुनाव में नामांकन करने के लिए  महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी  सुनीता दयाल, सपा से प्रत्याशी पूनम यादव, कांग्रेस से प्रत्याशी  पुष्पा रावत, बसपा से प्रत्याशी निसारा खान, एआईएमआईएम से शहनाज मलिक, जन अधिकार पार्टी से पिंकी प्रजापति और निर्दलीय प्रत्याशी बबीता डागर सहित दो अन्य प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने नामांकन किया। इसके साथ ही अब महापौर सीट  के लिए कुल 12 प्रत्याशी महापौर सीट के लिए चुनाव मैदान में हैं, चार प्रत्याशियों ने पूर्व में ही अपना नामांकन करा  दिया था।नामांकन के आखिरी दिन कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। मुख्य गेट पर ही प्रत्याशी के समर्थकों को रोककर तय संख्या में ही प्रत्याशियों के साथ लोगों को नामांकन कक्ष तक जाने की अनुमति दी गई थी।

शहर का चौमुखी विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता: पूनम यादव

जिला मुख्यालय में नामांकन करने सुबह 11:30 बजे सबसे पहले सपा +रालोद गठबंधन  प्रत्याशी पूनम यादव   अपना नामांकन करने के लिए गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उनके साथ पति समाजसेवी सिकंदर यादव, सपा जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन,महानगर अध्यक्ष वीरेंदर यादव , खतौली सीट से राष्ट्रीय लोकदल के  विधायक मदन भैया, लोकदल  की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी भी उनके साथ रहीं।

कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत, अन्य | 2023 Uttar Pradesh municipal elections

दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस से  प्रत्याशी पुष्पा रावत, कांग्रेस नेता डॉली शर्मा सहित अन्य नेताओं के साथ  कलेक्ट्रेट पहुंचीं।और  दोपहर 12:10 बजे उन्होंने नामांकन किया।

महापौर प्रत्याशी निसारा खान, अन्य

दोपहर 12:30 बजे बसपा प्रत्याशी निसारा खान कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उनके साथ बसपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव भी मौजूद रहे। 12:45 बजे उन्होंने नामांकन किया।

सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास पहली प्राथमिकता: सुनीता दयाल

भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल ने नामांकन किया। मुख्य चुनाव  कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के बाद    दोपहर 1:10 बजे भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, शहर विधायक अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं।और  उन्होंने दोपहर 1:22 बजे अपना  नामांकन दाखिल किया। उसके बाद दोपहर 1:55 बजे निर्दलीय प्रत्याशी बबीता डागर नामांकन करने के लिए पहुंचीं। उनके बाद जन अधिकार पार्टी की प्रत्याशी पिंकी प्रजापति और दोपहर 2:30 बजे एआइएमआइएम प्रत्याशी शहनाज मलिक सहित दो अन्य प्रत्याशियों ने भी  महापौर पद के लिए अंतिम नामांकन दाखिल  किया।

 पूर्व में किया था इन चार प्रत्याशियों ने नामांकन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सविता यादव, आम आदमी पार्टी की जानकी बिष्ट, निर्दलीय प्रत्याशी नीरज प्रकाश चौधरी, सुभाषवादी पार्टी की प्रिया गुप्ता ने  पहले ही अपना नामांकन कर दिया था। गाजियाबाद जिले में दूसरे चरण में निकाय चुनाव 11 मई को  होगा।13 मई को मतगणना के नतीजे घोषित किए जाएंगे। प्रत्याशियों के  17 अप्रैल से नामांकन शुरू हुए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।