हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश देश में 2 लाख...

    देश में 2 लाख 68 हजार 833 और कोरोना की चपेट में

    Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पिछले 24 घंटे में दो लाख 68 हजार 833 नए मरीज सामने आने के साथ देश में सक्रिय रोगियों की संख्या 14 लाख 17 हजार 820 हो गई है। यह संक्रमित मामलों का 3.85 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 16.66 प्रतिशत हो गई है। इस अवधि में 58 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए जाने के साथ ही कुल टीकाकरण 156.02 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 58 लाख दो हजार 976 कोविड टीके लगाये गये हैं।

    इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक एक अरब 56 करोड़ दो लाख 51 हजार 117 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक लाख 22 हजार 684 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 49 लाख 47 हजार 390 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 94.83 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 16 लाख 13 हजार 740 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अभी तक कुल 70 करोड़ सात लाख 12 हजार 824 कोविड परीक्षण किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here