हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    कैमरून में सड़क दुर्घटना में 20 लोगों की मौत

    Road Accident

    याआेंडे 24 जनवरी (एजेंसी)

    मध्य अफ्रीकी देश कैमरून में गोओंडेरे-टोबरो हाईवे पर बुधवार दोपहर हुई एक सड़क दुर्घटना में बच्चों समेत करीब 20 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक ट्रक एक बस से टकरा गया। इस दुर्घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों का इलाज गोओंडेरे के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। कैमरून के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक देश में प्रत्येक वर्ष कम से कम 1200 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।