PM समेत 226 MPs को साबित करनी होगी नागरिकता

MPs, PM, Prove, Citizenship, Australia

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री और सभी 226 सांसदों को अब अपनी नागरिकता का सबूत देना होगा। उन्हें साबित करना होगा कि वो ऑस्ट्रेलिया और सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं।

पहली बार दुनिया के किसी देश में सांसदों की नागरिकता को लेकर ऐसा संकट पैदा हुआ है। इस विवाद के बाद बने नए नियम के मुताबिक अब सभी सांसदों को अपनी नागरिकता साबित करनी है। पीएम खुद भी नियम का पालन करेंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया इस नए नियम से सहमत नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया में नेताओं की नागरिकता को लेकर पिछले एक महीने से विवाद जारी है। उप प्रधानमंत्री बारनाबी जोएस भी दोहरी नागरिकता प्राप्त पाए गए थे। उनके पिता न्यूजीलैंड से थे। इस लिहाज से उन्हें ऑटोमेटिक तौर पर वहां की भी नागरिकता मिल गई थी।

ये बात सामने आने पर उनको पद और संसदीय योग्यता, दोनों से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की हाईकोर्ट ने भी दोहरी नागरिकता का दोषी पाकर सात नेताओं की सदस्यता रद्द कर दी थी। विवाद बढ़ने पर सरकार को संसदीय बेंच बनाकर नया नियम लागू करना पड़ा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।