विश्व : कोरोना से 28 लाख 59 हजार 868 मौतें

Coronavirus

13.17 करोड़ से अधिक लोग आए संक्रमण की चपेट में

वाशिंगटन (एजेंसी)। दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 13.17 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि लगभग 28.59 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना सँक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13 करोड़ 17 लाख सात हजार 267 तक पहुंच गई है, जबकि अभी तक इस वायरस के सँक्रमण से मरने वालों की संख्या 28 लाख 59 हजार 868 हो गई है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ की संख्या पार कर चुकी है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ सात लाख 77 हजार 336 हो गई है जबकि पांच लाख 55 हजार 403 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक एक करोड़ 30 लाख 13 हजार 601 लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। यहां तीन लाख 32 हजार 752 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े -जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

भारत में 96,982 नए केस मिले

भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बरकरार है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 96,982 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 26 लाख 86 हजार 049 हो गई है। वहीं इस दौरान 50,143 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,17,32,279 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 7,88,223 हो गए हैं। इसी अवधि में 446 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,65,547 हो गई है।

यह भी पढ़े – दिल्ली में रात दस बजे से सुबह पाँच बजे तक नाइट कर्फ्यू, जानें नियम

फ्रांस चौथे स्थान पर पहुंचा

शीर्ष तीन देशों के बाद संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर अब फ्रांस पहुंच गया है। फ्रांस में कोरोना वायरस से अब तक 48.93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 97,005 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद रूस में कोरोना वायरस से करीब 45.38 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 99,049 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन :-

कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 43.76 लाख के करीब पहुंच गई है और 1,27,106 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या करीब 36.78 लाख हो गई है और 111,326 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक करीब 52.29 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 32,456 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 33.11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 75,783 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी :-

वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 29.02 लाख हो गई है और 77,136 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक 24.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 64,293 लोगों ने जान गवाँई है।

अर्जेंटीना :-

कोरोना से 24.07 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 56,471 लोगों की जान जा चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से करीब 24.48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 55,005 लोग जान गंवा चुके हैं। मैक्सिको में कोरोना वायरस से करीब 22.51 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,04,399 लोगों की मौत हो चुकी है।

ईरान :-

कोरोना वायरस से 19.45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 63,332 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 18.07 लाख के करीब पहुंच गयी है और 36,255 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 15.52 लाख से ज्यादा लोग सँक्रमित हो चुके हैं और 52,995 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान :-

अब तक कोरोना से 6,96,184 लोग सँक्रमित हुए हैं जिनमें से 14,924 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में कोरोना से अब तक 6,44,439 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इस महामारी के सँक्रमण से 9,318 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना का कहर जारी इस वायरस के नए मामलों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।