ट्रेन स्टेशन पर हमले के बाद 31 लोगों को बनाया बंधक

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

लागोस (एजेंसी)। दक्षिण नाइजीरिया के ईदो राज्य में बंदूकधारियों ने एक ट्रेन स्टेशन पर हमला कर 31 यात्रियों को बंधक बना लिया। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि बंदूकधारियों के एक समूह ने शनिवार शाम को इगुएबेन रेलवे स्टेशन पर धावा बोला, छिटपुट रूप से हवा में गोलियां चलाईं और पड़ोसी डेल्टा राज्य के एक शहर वार्री की ओर जा रहे यात्रियों का अपहरण कर लिया। प्रवक्ता क्रिस नेहिखरे ने रविवार को राज्य की राजधानी बेनिन सिटी में संवाददाताओं से कहा कि शुरू में 32 लोगों को बंधक बना लिया गया था लेकिन एक भागने में सफल रहा। नेहिखरे ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने भाग रहे बंदूकधारियों और अपहृत पीड़ितों की तलाश में स्टेशन के आसपास की झाड़ियों में तलाशी शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts