हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More

    अमेरिका में कोरोना से 4.66 लाख लोगों की मौत

    Coronavirus

    वाशिंगटन। अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से अबतक चार लाख 66 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए दो करोड़ 71 लाख के पार पहुंच गया है। सवास्थ्य विभाग के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 91,762 नए मामले सामने आये है जबकि इस दौरान 1455 लोगों की मौत भी हो गई हैं।

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 64 लाख 75 हजार 358 हो गई है तथा 23 लाख 25 हजार 383 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.70 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि करीब 464,941 लाख मरीजों की मौत चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।