निजी स्कूलों में नियम-134 ए के तहत 7315 सीटें, आवेदन 1800

rule134A sachkahoon

निजी स्कूलों नियम 134 ए के तहत आवेदन करने का बुधवार को अंतिम दिन रहा

सच कहूँ/सुनील वर्मा, सरसा। निजी स्कूलों में 7315 आरक्षित सीटों के लिए 1805 आवेदन हुए हैं। शिक्षा सत्र आधा बीत जाने के कारण निजी स्कूलों में दाखिला के लिए अभिभावक ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे है। शिक्षा विभाग ने इस बार पंजीकरण करने के लिए नियमों में बदलाव करते हुए जिस स्कूल में विद्यार्थी पढ़ रहा है उसमें आवेदन करने के लिए भी विकल्प दिया है। जबकि पहले दूसरे स्कूलों में ही आवेदन करना पड़ता था।

पांच दिसंबर को ही एसेसमेंट परीक्षा

शिक्षा विभाग ने नियम 134 ए के तहत दाखिला के लिए शेड्यूल जारी किया हुआ है। जिसके तहत अब नियम 134 ए में एसेसमेंट परीक्षा पांच दिसंबर को आयोजित होगी। इस परीक्षा का 10 दिसंबर को परिणाम घोषित होगा। इसके बाद दाखिला के लिए 13 दिसंबर को प्रथम ड्रा निकाला जाएगा। इस ड्रा में दाखिला मिलने वाले विद्यार्थियों को 15 से 24 दिसंबर तक दाखिला लेने के लिए समय मिलेगा। इसके बाद दूसरे ड्रा की सूचना दी जाएगी।

किस कक्षा में कितनी सीटें

            कक्षा              सीटों की संख्या

           दूसरी कक्षा              918
तीसरी कक्षा             912
चौथी कक्षा               776
पांचवीं कक्षा             722
छठी कक्षा               685
सातवीं कक्षा             578
आठवीं कक्षा            618
नौवीं कक्षा               602
दसवीं कक्षा              620
11वीं कक्षा              436
12वीं कक्षा              448
कुल                7315

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।