हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश Corona: विश्व...

    Corona: विश्व में 81695 की मौत,14.20 लाख संक्रमित

    corona

    कोरोना से जंग: विश्व भर में अब तक करीब तीन लाख लोग इस वायरस से ठीक हुए (Corona to Rust)

    • ईटली में 17127 लोगों की मौत

    बीजिंग/ जेनेवा/ नई दिल्ली| वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बढ़ता ही जा रहा है और विश्व के अधिकतर देशों (205 देशों और क्षेत्रों) में फैल चुके इस संक्रमण के कारण अब तक 81695 लोगों की मौत हो गयी है तथा 1420949 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। विश्व भर में अब तक करीब तीन लाख लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित यूरोपीय देश इटली में इस महामारी के कारण सबसे अधिक 17127 लोगों की मौत हुई है और अब तक 135586 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    • इस संक्रमण से दुनिया भर में सबसे अधिक लोगों की मृत्यु इटली में ही हुई है।
    • इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 81802 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।
    • 3333 लोगों की मृत्यु हुई है।
    • एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।

    अमेरिका में 12 हजार से अधिक मौत

    विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है जहां अब तक करीब चार लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। यहां पर अब तक 398185 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जिनमें से 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों का आंकड़ा 12844 तक पहुंच गया है। स्पेन इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।

    • यहां अब तक 141942 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं
    • 14045 लोगों की इसके प्रकोप से मृत्यु हो चुकी है।
    • इसके कहर से मरने वालों में भी स्पेन का इटली के बाद दूसरा स्थान है।

    यूरोपीय देश फ्रांस ने एक बार फिर जर्मनी को पीछे छोड़ा

    इस बीच, कोरोना से संक्रमण के मामले में यूरोपीय देश फ्रांस ने एक बार फिर जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। फ्रांस में अब तक 109,069 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 10328 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जर्मनी में कोरोना से अब तक 107663 लोग संक्रमित हुए हैं और 2016 लोगों की मौत हुयी है।

    • संक्रमण के मामले में दोनों यूरोपीय देशों ने पिछले 24 घंटे के दौरान एक लाख का आंकड़ा पार किया है।
    • इसके अलावा ब्रिटेन में 55242 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं
    • अब तक 6159 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है।
    • कोरोना से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 62589 लोग इससे संक्रमित हुए हैं
    • 3872 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

    दक्षिण कोरिया में 10384 लोग संक्रमित

    नीदरलैंड में 2101, बेल्जियम में 2035, स्विट्जरलैंड में 787, ब्राजील में 667, तुर्की में 649, स्वीडन में 591, कनाडा में 369, पुर्तगाल में 345 और आॅस्ट्रिया में 243 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण कोरिया में इस महामारी से अब तक 200 लोगों की मौत हुयी है जबकि 10384 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।