हमसे जुड़े

Follow us

39.2 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home रंगमंच लॉक डाउन के च...

    लॉक डाउन के चलते हजारों लोगों का मनोरंजन करती है मिसेज हरियाणा ‘कंचन कटारिया’

    Mrs Haryana Kanchan Kataria '

    (Mrs Haryana Kanchan Kataria)

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में सिरसा की बहू और मिसेज हरियाणा खिताब से नवाजी गई कंचन कटारिया फेसबुक लाइव के जरिए हर रोज घरों में बैठे हजारों लोगों का मनोरंजन करती है। इस लाइव कार्यक्रम के दौरान कंचन कटारिया के साथ बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अशोक कालड़ा भी बराबर जुड़ते हैं। कंचन ने इस लाइव परफॉर्मेंस बारे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वह हर रोज 4:30 बजे एक घंटे के लिए फेसबुक लाइव कार्यक्रम का आयोजन करती हैं।

    इस कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब ,दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के अलावा अमरीका से भी हजारों की संख्या में लोग जुड़ते हैं। इस कार्यक्रम के साथ जुड़े लोगों के साथ वह अंताक्षरी, रिक्त स्थान भरो जैसे खेल खेलती हैं वही ज्ञान विज्ञान से जुड़े सवालों पर जवाब लेती हैं।

    • इस कार्यक्रम से जहां लॉकडाउन के चलते लोगों का मनोरंजन हो रहा है।
    • वही सामान्य ज्ञान भी बढ़ता है।
    • लॉकडाउन के चलते बच्चों की स्कूलों की छुट्टियां हो जाने से घरों में किचन का काम बढ़ गया है।
    • जिससे महिलाएं तो व्यस्त होकर अपना समय व्यतीत कर लेती हैं मगर पुरुषों के लिए ज्यादा कठिनाई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।