हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शिवराज सिंह च...

    शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमण के शिकार हुए

    Shivraj Singh Chouhan

    भोपाल(एजेंसी)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आज क्वॉरेंटाइन में चले गए। चौहान ने स्वयं एक संदेश के जरिए कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की और सभी से अनुरोध किया कि, कोरोना संक्रमण से बचने जरूरी उपायों का पालन आवश्यक रूप से करें। चौहान ने सार्वजनिक रूप से जारी संदेश में कहा, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले क्वारेंटाइन में चले जाएं।

    coronavirus

    मैं कोरोना गाइड लाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वॉरेंटाइन करूंगा और इलाज कराऊंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है। मैंने कोरोना से सावधान रहने के हर संभव प्रयास किए लेकिन समस्याओं को लेकर के लोग मिलते ही थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।