हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Murder: बुजुर...

    Murder: बुजुर्ग की तेजधार हथियार से हत्या

    murder

    मृतक की पहचान मोगा के 60 वर्षीय हरजीत के रूप में हुई

    बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। बठिंडा जिले के गांव पूहला में सोमवार को एक बुजुर्ग की किसी ने तेज धारदार हथियारों से हत्या कर दी। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह सोया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या के बाद अज्ञात हमलावरों ने घर के सामान को भी खंगाला था। उसका मोबाइल फोन भी गायब है। मृतक की पहचान मोगा जिले के 60 वर्षीय हरजीत सिंह के तौर पर हुई है, जो पूहला में अक्सर अपनी जमीन देखने के लिए आया करता था। गांव के लोगों के अनुसार हत्या के बारे में पता सुबह 6 बजे के करीब चला। मृतक के भाई स्वर्ण जीत सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना के बारे में पता चला, वह सुबह साढ़े 7 बजे गांव पहुंच गया। उसने देखा कि बाहर चारपाई पर उसका भाई मृत पड़ा था।

    उसका शरीर को तेजधार हथियार से काट दिया गया। उधर, घटना का पता चलते ही थाना नथाना पुलिस मौके पर पहुंची। मुआयने के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल बठिंडा में पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिवार के अनुसार घटना के दौरान अज्ञात लोगों ने घर के सामान को भी खंगाला था और वहीं मृतक का मोबाइल फोन भी गायब है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।