हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश आज का इतिहास ...

    आज का इतिहास 

    History of Today

    नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

    • 1303 – अलाउद्दीन खिलजी ने राणा भीम सिंह को हराने के बाद चित्तौड़गढ़ पर कब्जा किया।
    • 1541 – तुर्की के सुल्तान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया।
    • 1676 – ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल का जन्म।
    • 1910 – नोबेल शांति पुरस्कार एवं भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म।
    • 1920 – अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।
    • 1927 – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी बंसीलाल का जन्म।
    • 1928 – हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक भारतीय व्यापारी एवं समाज-सेवी ओम प्रकाश मुंजल का जन्म।
    • 1956 – भारतीय जनता पार्टी की नेता एवं पशु-अधिकारवादी मेनका गांधी का जन्म।
    • 1975 – स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार एवं पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर का निधन।
    • 1977 – जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत।
    • 1978 – जॉन पॉल रोमन कैथोलिक चर्च के पोप बने।
    • 1982 – नासा ने टेलीसैट-एफ का प्रक्षेपण किया।
    • 1988 – म्यांमार की अहिंसावादी लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं।
    • 1994 – इंसानी दिल को चलाने के लिए पहली बार बैटरी का प्रयोग किया गया।
    • 1999 – माइकल जॉनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
    • 2012 – हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता ए के हंगल का निधन।
    • 2015 – अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।