हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home देश सीआरपीएफ के ज...

    सीआरपीएफ के जवान ने पत्नी की हत्या कर, खुद को गोली मारी

    Land dispute

    जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित घरौता में रविवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने परिवार में हुए कलह के बाद अपनी सर्विस राइफल से पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी और एक महिला रिश्तेदार को घायल कर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने यहां बताया कि जम्मू क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ के अधिकारी ने रविवार तड़के परिवार के सदस्यों के साथ हुई बहस के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी और रिश्तेदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिश्तेदार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद जवान की आठ वर्षीय बेटी सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ अधिकारी की पहचान सीटी / जीडी मदन सिंह चिब के रूप में हुई है, जो कि सेक्टर मुख्यालय से जुड़े थे। इस बीच सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।