हमसे जुड़े

Follow us

37.7 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    बैरेट के सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सीनेट 12 अक्टूबर को करेगी सुनवाई

    US Supreme Court

    वाशिंगटन। जस्टिस एमी कोनी बैरेट को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किये जाने के मुद्दे पर अमेरिकी सीनेट की न्यायिक समिति 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। समिति ने मंगलवार को इस आशय की घोषणा की। सीनेट की समिति ने सुनवाई का यह समय ऐसे वक्त में निर्धारित किया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके कई करीबी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। समिति के अध्यक्ष एवं रिपब्लिक सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि इस मामले में सुनवाई 12 अक्टूबर को सुबह नौ बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिक रूथ बडेर गिंसबर्ग के निधन के बाद ट्रम्प ने बैरेट को मनोनीत किया था।

    यह भी पढ़े – ट्रंप को अस्पताल से मिली छुट्टी

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।