हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बहराइच सड़क ह...

    बहराइच सड़क हादसे में वैन सवार छह जायरीनो की मृत्यु,10 घायल

    Van riding in the Bahraich road accident, six Zairino died, 10 injured
    बहराइच l उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले प्रयागपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में वैन सवार छह जायरीनों की मृत्यु हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अम्बेडकरनगर जिले के किछौछा में श्रद्धालु जियारत करने गए थे । उन्होंने बताया कि जियारत के बाद रविवार रात करीब 12 बजे वैन सवार लोग वापस लखीमपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रयागपुर इलाके में गोण्डा-बहराइच राजमार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी ,जिससे वह पलट गई। इस हादसे में छह लोगों की मौक पर ही मृत्यु हो हुई है जबकि दस लोग घायल हो गये। सभी घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है,जिसमें कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।