हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More

    संजय इन्सां ने रक्तदान कर मनाया जन्मदिवस

    Blood-Donation

    ओढांं(सच कहूँ/राजू)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मानवता भलाई कार्यांे के अवसर तलाशते रहते हैं। रोड़ी ब्लॉक के गांव नागोकी निवासी संजय इन्सां ने अपने 43वें जन्मदिवस पर किसी तरह की कोई फिजूल खर्ची न करते हुए रक्तदान करने का मन बनाया। संजय ने सरसा के पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इन्टरनैशनल ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान किया। संजय इन्सां अब तक 41 बार रक्तदान कर चुके हैं।

    उन्होंने बताया कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। उन्हें रक्तदान करने से न केवल आत्मिक संतुष्टि होती है अपितु उसे गर्व भी होता है कि उसका रक्तदान किसी का जीवन बचाने में काम आएगा। वहीं इस जन्मदिवस पर संजय के बड़े भाई ब्लॉक भंगीदास पवन इन्सां व राकेश इन्सां के अलावा 15 मैम्बर सर्वजीत नंबरदार व जयकिशन ने संजय के जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।