हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें सेंट्रल अफ्री...

    सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में हमला, तीन शांति सैनिकों की मौत

    Terrorist Attack in Congo

    बंगुई। मध्य अफ्रीकी देश सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक, “ संयुक्त राष्ट्र महासचिव सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के डिकोआ और बाकोउमा में सुरक्षाबलों तथा संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी एकीकृत स्थिरता मिशन पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। इस हमले में बुरुंडी के तीन शांति सैनिकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हुए हैं।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।