हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home कारोबार मुंबई में भी ...

    मुंबई में भी पेट्रोल ऐतिहासिक स्तर पर

    petrol

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में तीन दिन बाद सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी से मुंबई में भी पेट्रोल की कीमत अब तक के ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच गई है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल आज 24 पैसे महँगा होकर 91.56 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले वहाँ 04 अक्तूबर 2018 को पेट्रोल 91.34 रुपए प्रति लीटर रही थी।
    दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल पहले से ही अब तक के उच्चतम स्तर पर है। (Delhi News)

    दिल्ली में आज पेट्रोल 25 पैसे चढ़कर 84.95 रुपए, चेन्नई में 23 पैसे चढ़कर 87.63 रुपए और कोलकाता में 24 पैसे चढ़कर 86.39 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। डीजल की कीमत दिल्ली में 25 पैसे बढ़कर 75.13 रुपए प्रति लीटर पर पहुँच गया जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। डीजल की कीमत मुंबई में 27 पैसे, चेन्नई में 24 पैसे और कोलकाता में 25 पैसे महँगा हुआ। एक लीटर डीजल मुंबई में 81.87 रुपए, चेन्नई में 80.43 रुपए और कोलकाता में 78.72 रुपए प्रति लीटर पर पहुँच गया जो तीनों महानगरों में अब तक का रिकॉर्ड उच्च भाव है। (Delhi News)