हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More

    अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले 2.40 कराेड़ के पार

    Coronavirus

    वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमण के मामले 2.40 करोड़ से अधिक हो गये हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना संक्रमण के अब तक दो करोड़ 40 लाख 73 हजार 555 मामले सामने आये हैं जबकि तीन लाख 98 हजार 977 लोग इस महामारी के काल का ग्रास बन चुके हैं।