हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अजमेर नगर निग...

    अजमेर नगर निगम में भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत

    Ajmer Municipal Corporation

    अजमेर (एजेंसी)। राजस्थान में अजमेर नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनतापार्टी (भाजपा) ने आज 47 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है जबकि सत्तारुढ़ कांग्रेस को सिर्फ 18 सीटों पर संतोष करना पड़ा हैं। अब तक प्राप्त परिणामों के अनुसार अस्सी वार्डों वाले अजमेर नगर निगम में भाजपा को 47 सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने 18 तथा तेरह जगहों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी हैं। इस चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) भी एक सीट हासिल करने में कामयाब रही हैं। वार्ड संख्या सात से रालोपा उम्मीदवार गीता ने जीत दर्ज की है।

    उल्लेखनीय है कि निगम की एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया हैं जबकि एक वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के एक वोट के जीत का अंतर सामने आने से अभी वहां परिणाम जारी नहीं किया गया हैं। भाजपा ने निगम के चुनाव में अपनी प्रतिष्ठा को बरकरार रखा हैं। भाजपा ने पिछले चुनाव में जब निगम के 60 वार्ड थे तब उनमें 31 सीटें जीतकर अपना बोर्ड बनाया था। उस समय कांग्रेस को 22 तथा सात निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। अजमेर नगर निगम के अलावा जिले में किशनगढ़ नगर परिषद पर भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। इसी तरह विजयनगर नगरपालिका में भी यही स्थिति नजर आ रही है जबकि केकड़ी और सरवाड़ में कांग्रेस बाजी मारती दिख रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।