हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश उत्तराखंड: त्...

    उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह बनेगा नया सीएम!

    Trivendra Singh Rawat

    नई दिल्ली। पार्टी में अपनों के निशाने आए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदले जाने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। भाजपा ने उनकी जगह नए चेहरे की तलाश शुरू भी कर दी है। सीएम पद की दौड़ में कई दिग्गजों के नाम आगे आ रहे हैं। इनमें धन सिंह रावत और सतपाल महाराज के नाम सबसे ऊपर चल रहे हैं। भाजपा पर्यवेक्षक के तौर पर गए देहरादून गए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और उत्तराखंड के प्रभारी महासचिव दुष्यंत गौतम जल्द भाजपा हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं। जिस पर जल्द भाजपा संसदीय कमेटी फैसला ले सकती हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ तालमेल को लेकर पार्टी के कई मंत्री और विधायक असहज हैं। इसको लेकर वे पार्टी हाईकमान को बता चुके हैं।

    ऐसे में बताया जा रहा है कि राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में नुक्सान से बचने के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदलने का पूरा मन बना लिया है। अब नए सीएम को लेकर भाजपा विधायकों के बीच आम सहमति बनाने की कोशिशें चल रही हैं। अगर सतपाल महाराज और धन सिंह पर सहमति न बन पाई तो केंद्र नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को मौका दे सकता है। गौरतलब है कि भाजपा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ पार्टी के एक गुट ने मोर्चा खोला हुआ है। मुख्यमंत्री को बदलने के लिए यह धड़ा काफी लंबे समय से सरगर्म रहा है। इसीलिए हाईकमान ने दो पर्यवेक्षकों को उत्तराखंड भेजा। तत्पश्चात पर्यवेक्षकों ने राज्य के 4 बीजेपी सांसदों और 45 विधायकों के साथ बैठक की थी और नए मुख्यमंत्री को लेकर मंत्रणा की।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।