हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गहलोत ने बजाज...

    गहलोत ने बजाजनगर से गांधी सर्कली तक किया पैदल मार्च

    Ashok Gehlot

    जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हिन्दुओं में छुआछुत की भावना के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया हैं। ऐतिहासिक ड़ांड़ी यात्रा के 91 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गहलोत ने शुक्रवार को यहां संस्था संघ भवन बजाजनगर से गांधी सर्किल तक पैदल मार्च का नेतृत्व किया। गहलोत ने कांग्रेस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए गांधी सर्कल पर पहुंचे तथा महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। गहलोत ने देश में धर्म आधारित राजनीति करने वाले संगठनों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ये लोग अभी हिन्दू मुसलमान की बात करते हैं, फिर आगे चलकर दलित और स्वर्णों में भेदभाव की बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमान देश के सच्चे नागरिक हैं तथा कश्मीर में विरोध के बावजूद एक भी मुसलमान देशद्रोही नहीं निकला।

    उन्होंने कहा कि यह सब वोट की राजनीति के लिए किया जा रहा है। किसान आंदोलन की चर्चा करते हुए गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार किसानों की एक भी नहीं सुन रही जबकि किसान आंदोलन में दो सौ से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा आगे हिन्दूओं में भी भेदभाव कर सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आह्वान किया कि वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से बातचीत कर देश में छुआछुत के खिलाफ अभियान चलाये। इस अवसर पर नागरिक मंच के सवईसिंह, गिरधारीलाल बापना तथा लाड़कुमारी जैन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।