हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More

    अमेरिका को चीन और रूस से मुकाबले के लिए और अधिक जहाजों की आवश्यकता: सीनेटर

    वॉशिंगटन। अमेरिका में सीनेटर रोजर विकर ने कहा कि अमेरिका को समुद्र में चीन और रूस की शक्ति से मुकाबले के लिए और अधिक जहाजों की आवश्यकता है। विकर ने सोमवार को मिसिसिपी स्थित डेली जर्नल अखबार में प्रकाशित लेख में कहा, “अमेरिका की नौसेना के 298 जहाजों की तुलना में चीन के पास करीब 350 नौसेना जहाज हैं, और विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2030 तक चीन की नौसेना हमारे बेड़े के आकार का दोगुना हो सकती है। इसके अलावा रूस में अगले एक दशक में एक दर्जन नए आइसब्रेकर बनाने की योजना है, जिस पर निर्माण कार्य चल रहा है। अगर हम नए जहाजों के निर्माण में तेजी नहीं लाते हैं, तो भविष्य में हमारे विरोधियों के साथ टकराव को रोकने और अधिक कठिन होगा।”

    उन्होंने कहा कि चीन अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा है क्योंकि यह दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना बन गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस के मुकाबले आर्कटिक महासागर में अपने प्रभाव खो रहा है। इसके अलावा पिछली गर्मियों में रूसी नौसेना ने अलास्का के तट पर सैन्य अभ्यास किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बिडेन हाल ही में कहा था 2051 तक 405 नौसेना के जहाजों के निर्माण योजना है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।