हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पीएम की अपील ...

    पीएम की अपील के बाद चंडीगढ़ प्रशासक का फैसला:  अब चंडीगढ़ में नहीं लगेगा सप्ताहिक लॉकडाउन

    Lockdown 3

    सच कहूँ/अशवनी चावला चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक हफ्ते का लॉकडाउन नहीं लगेगा और न ही वीकेंड पर लॉकडाउन होगा। शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई वॉर रूम की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। बता दें कि शहर के व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है। लॉकडाउन के फैसले पर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने वीरवार को चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परीदा के साथ बैठक की थी। व्यापारियों का कहना था कि वीकेंड लॉकडाउन की वजह से उनके कारोबार में काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। वहीं, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भी कहा था कि लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल किया जाए। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने निर्णय को रिवाइज किया है।

    नाइट कर्फ्यू की सीमा कम की

    चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर में लगाए गए नाइट कर्फ्यू की समय सीमा को भी कम कर दिया है। अब चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। बतां दें कि वीकेंड लॉकडाउन के फैसला का शहर के समस्त कारोबारी और व्यापारी विरोध कर रहे थे। व्यापारियों का कहना है कि वीकेंड लॉकडाउन से उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है और नाइट कर्फ्यू के कारण होटल, रेस्टोरेंट कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। इस लिए प्रशासन को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार कर शहर के कारोबारियों और व्यापारियों को राहत दी जानी चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।