हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश पटना में स्टे...

    पटना में स्टेशन मास्टर ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की

    Station master commits suicide by killing his wife in Patna

    पटना (एजेंसी)। बिहार में राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह स्टेशन मास्टर ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि न्यू चित्रगुप्त नगर निवासी स्टेशन मास्टर अतुल लाल (50) का पत्नी तुलिका कुमारी (42) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अतुल लाल ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक अतुल लाल पटना जंक्शन पर कार्यरत थे। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।