हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश हद से ज्यादा ...

    हद से ज्यादा अमानवीय हो गयी है योगी सरकार : प्रियंका

    Priyanka Gandhi

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मानवता की सारी हदें पार कर दी है और वह कोरोना से जान गंवाने वाले सैकड़ों लोगों के शवों को नदी तटों पर दफना रही है और मृतकों के आंकड़े कई गुना कम करके बता रही है। श्रीमती वाड्रा ने वीरवार को जारी एक बयान में कहा, ‘खबरों के अनुसार बलिया, गाजीपुर में शव नदी में बह रहे है और उन्नाव में नदी के किनारे सैकड़ों शवों को दफना दिया गया है। लखनऊ, गोरखपुर, झांसी, कानपुर जैसे शहरों में मौत के आंकड़े कई गुना कम करके बताए जा रहे हैं।

    एंबुलेंस तक की व्यवस्था सही नहीं

    उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में हद से ज्यादा अमानवीयता हो रही है। सरकार अपनी इमेज बनाने में व्यस्त है और जनता की पीड़ा असहनीय हो चुकी है। इन मामलों पर उच्च न्यायालय के न्यायधीश की निगरानी में तुरंत न्यायिक जाँच होनी चाहिए। इससे पहले एक अन्य ट्वीट में योगी सरकार से टेस्टिंग, दवा और वैक्सीन हर नागरिक को उपलब्ध कराने की मांग करते हुए उन्होंने कहा, ‘हाई कोर्ट में उप्र सरकार का हलफनामा प्रदेश में कोरोना से लड़ने की असल कहानी बयां करता है कि टेस्ट कम हो रहे हैं। एंबुलेंस तक की व्यवस्था सही नहीं है। आॅक्सीजन एवं दवाई संबंधी जानकारी ही नहीं है। सरकार को कब ये एहसास होगा कि कोरोना से लड़ाई झूठ से नहीं, ज्यादा टेस्टिंग, मेडिकल सुविधाओं की उपलब्धता, घर-घर वैक्सीन से ही संभव है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।