हमसे जुड़े

Follow us

35.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ अजमेर में ऑक्...

    अजमेर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से दो मरीजों की मौत

    Oxygen Crisis

    अजमेर। राजस्थान में अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आॅक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से दो कोरोना मरीजों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के कोविड वार्ड (ट्रोमा) भर्ती मरीजों की ऑक्सीजन आपूर्ति शुक्रवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे बाधित हो गई। वार्ड के नजदीक ही ऑक्सीजन प्लांट से सेंट्रल लाइन तक सप्लाई बाधित होने के चलते और मरीजों की बिगड़ती हालत के कारण रात डेढ़ बजे अस्पताल में हंगामा हुआ।

    परिजनों ने भागकर वैकल्पिक सिलेंडरों के जरिए मरीजों को राहत दी लेकिन दुर्भाग्य रहा कि दो मरीजों की मृत्यु हो गई। इस दौरान ड्यूटी कर रहे जूनियर चिकित्सकों ने भी मोर्चा संभाला। पंद्रह मिनट तक बाधित हुई ऑक्सीजन से बिगड़ी तबीयत से विचलित परिजनों ने हंगामा किया। इस पर पुलिस ने समझाकार मामला शांत कराया। उधर अजमेर जिले के अरांई थाने के हैड कांस्टेबल मदनलाल की भी कोरोना से अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें छह दिन पहले ही अजमेर रैफर किया गया था। उनके निधन से थाने सहित परिचितों, शुभचिंतकों और पुलिस महकमे में शोक छा गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।