कोरोना का कहर : देश में 4194 और मौतें, 2,57,299 नए केस मिले

Coronavirus

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन जानलेवा वायरस की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा चार हजार से नीचे नहीं जा रहा है। जिससे आमजन में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। शनिवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों कोरोना संक्रमण के 2 लाख 57 हजार 299 नए केस दर्ज किए गए। वहीं इस अवधि में 4194 लोग कोरोना से ज़िंदगी की जंग हार गए। हालांकि थोड़ी राहत की बात ये जरूर रहीं कि पिछले 24 घंटे में 3 लाख 57 हजार 630 लोगों ने कोरोना को मात दी और ठीक होकर घरों में लौट गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में फिलहाल 29 लाख 23 हजार 400 सक्रिय मामले हैं।

इसके साथ ही भारत में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 62 लाख 89 हजार 290 पर पहुंच गया। वहीं कुल मृतकों का आंकड़ा 2 लाख 95 हजार 525 हो गया है। अगर ठीक होने वालों की बात करें तो अब तक कुल 2 करोड़ 30 लाख 70 हजार 365 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 20 लाख 66 हजार 285 लोगों की जांच का दावा किया गया है। यह अब तक का एक दिन में सर्वाधिक आंकड़ा है। इस अवधि में 24 घंटों में 14 साथ 58 हजार 895 लोगों को कोरोना की दवा दी गई है। इसके साथ ही वैक्सीन लगवाने वालों का कुल आंकड़ा 19 करोड़ 33 लाख 72 हजार 819 पहुंच गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।